Moto X50 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च: 64MP कैमरा, 100X सुपर ज़ूम, 125W फास्ट चार्जिंग आदि फीचर्स।

यह स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले से लैस है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 2500 निट्स है। फोन 4500mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है।

साथ ही 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है। इसमें IP68 रेटिंग भी है जो इसे धूल और पानी प्रतिरोधी बनाती है।

जबकि टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम, 1 टीबी स्टोरेज के साथ 4699 युआन (लगभग 54,000 रुपये) में आता है। इसे नॉर्डिक वुड, फॉरेस्ट ग्रे वेगन लेदर और पीच फ़ज़ जैसे शेड्स में खरीदा जा सकता है।

मोटो एक्स50 अल्ट्रा में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

यह स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 SoC से लैस है। यह एंड्रॉइड 14 पर चलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है।

इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। उसी लेंस का उपयोग मैक्रो शॉट्स के लिए भी किया जा सकता है। तीसरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जिसमें 3X ज़ूम फीचर है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

बैटरी क्षमता 4500mAh है. यह 125W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।

फोन में स्टीरियो स्पीकर हैं और डॉल्बी हेड ट्रैकिंग सपोर्ट के साथ डॉल्बी एटमॉस भी मिलता है